देश

Asad-Ghulam Encounter: अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर मामले में NHRC ने केस दर्ज किया

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती है. NHRC ने असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर केस दर्ज कर लिया है.

Asad-Ghulam Encounter: अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर मामले में NHRC ने केस दर्ज किया
Atiq Ahmed's Son Encounter (Photo Credit: Twitter)

Asad-Ghulam Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने  असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर केस दर्ज कर लिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा केस दर्ज करने के बाद वह इस मामले में खुद भी जांच कर सकती है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड  में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक  के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).