देश

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह 'मामला राजनीतिक ज्यादा-बाकी चीजें कम

बृजभूषण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया है तो वहीं यहां तक कहा है कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला तो सुनामी आ जाएगी.

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह 'मामला राजनीतिक ज्यादा-बाकी चीजें कम

Wrestlers Protest: रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "यहां मामला राजनीतिक ज्यादा है, बाकी चीजें इसमें कम हैं."

18 जनवरी को रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. यहां तक कहा गया था कि महिला शिविर में बृजभूषण द्वारा कई पहलवानों के साथ यौन शोषण किया गया. उन आरोपों के बाद से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेसलरों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

विवाद पर बृजभूषण सिंह की तरफ से भी सफाई पेश की गई है. एक तरफ उन्होंने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया है तो वहीं यहां तक कहा है कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला तो सुनामी आ जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).