देश

Giriraj Singh Attack: बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, हिरासत में लिया गया आरोपी (Watch Video)

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान हमले की कोशिश की गई. जानकारी के मुताबिक, गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया प्रखंड में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे.

Giriraj Singh Attack: बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, हिरासत में लिया गया आरोपी (Watch Video)
Credit -PTI

Giriraj Singh Attack: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान हमले की कोशिश की गई. जानकारी के मुताबिक, गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया प्रखंड में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस दौरान सफेद टोपी पहने एक युवक ने माइक ले लिया और उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगा. जब बीजेपी नेताओं ने इसका विरोध किया तो उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान मो सैफी के रूप में हुई है. वह एक वार्ड पार्षद है. इस घटना पर गिरिराज ने कहा कि मैं इससे डरने वाला नहीं हूं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के लिए इस आदमी के समर्थन में खड़े होंगे, क्योंकि इसने दाढ़ी रखी है.

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).