Vaishali Express Fire Video: इटावा में 12 घंटे के अंदर 2 ट्रेनों में लगी आग, यात्रियों ने चलती Train से कूद कर बचाई जान
वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. इस हादसे से कुछ ही घंटे पहले नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन में इटावा में ही भीषण आग लग गई थी
Fire Broke Out in Train: यूपी के इटावा में 12 घंटे के अंदर 2 ट्रेनों में आग लगने की भयावह घटना सामने आई है. दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. घटना थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के पास हुई.
VIDEO | “The fire broke out in the coach next to the pantry, in which 19 people were injured. Out of the 19, 11 were facing breathing issues and they have been referred elsewhere,” say police on the fire that broke out in a coach of Delhi-Saharsa Vaishali Superfast Express… pic.twitter.com/8rhxZ28Thq
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2023
इस हादसे से कुछ ही घंटे पहले नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन में इटावा में ही भीषण आग लग गई थी. एस-वन सहित उससे जुड़े अन्य कोचों में आग के कारण भगदड़ मची और यात्रियों ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की. ट्रेन के दो कोच जलकर खाक हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी.
#WATCH इटावा, उत्तर प्रदेश: सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
(वीडियो सोर्स: यात्री) pic.twitter.com/fj6TjuvPYs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

