Turkey on Kashmir Issue: तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे पर की दखल देने की कोशिश, भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता की कही बात
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर दखल देने की कोशिश की है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान कश्मीर पर "विस्तृत बातचीत" की बात कही है.
Turkey on Kashmir Issue: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर दखल देने की कोशिश की है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान कश्मीर पर "विस्तृत बातचीत" की बात कही है. एर्दोगन ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर संतुलित रवैया अपनाकर समाधान की ओर बढ़ा जा सकता है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी से मानवाधिकार आधारित समाधान की उम्मीद जताई. एर्दोगन ने कहा, ''अगर जरूरत पड़ी तो तुर्की मध्यस्थता के लिए तैयार है.''
एर्दोगन का यह बयान भारत में तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दे रहा है. भारत पहले भी कह चुका है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती.
ये भी पढें: Turkey Apple Boycott: व्यापारियों का बड़ा फैसला, अजमेर में तुर्की के सेबों का बहिष्कार (Watch Video)
कश्मीर मुद्दे पर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान
Turkish President Erdogan on the Kashmir issue:
- We held comprehensive talks on Kashmir issue with Pakistani PM Shehbaz Sharif & explored ways to assist
- Balanced approach to issues can bring the parties closer to a solution & help prevent renewed escalation
- As Türkiye, we… pic.twitter.com/n1p2II7svk
— TRT World (@trtworld) May 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

