Odisha Train Accident: विश्व में 2004 के बाद ओडिशा में अब तक सबसे बड़ा हादसा, बालासोर ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हुई
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तीन ट्रेन हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है.
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तीन ट्रेन हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि मौत का आकंड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि ट्रेन की बोगियों में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं. जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. हालंकि घायलों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है. विश्व में 2004 के बाद ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा यह ट्रेन हादसा बताया जा रहा है. जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. फिलहाल ट्रेन हादसे के बाद घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौके पर सेना, एनडीआरएफ, दमकल विभाग, और लोकल पुलिस मौके पर मौजूद है. ट्रेन की बोगियों से लोगों को रेस्क्यू किये जाने के बाद तुरन्त अपस्ताल पहुंचाया जा रहा है.
Tweet:
Train crash in India, which has killed at least 207 people, is the deadliest in the world since 2004. More than 900 injured
— BNO News (@BNONews) June 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

