देश

Shibu Hazra Arrested: यौन उत्पीड़न के आरोपी TMC नेता शिबू हाजरा गिरफ्तार, संदेशखाली हिंसा मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

TMC नेता शिबू हाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिलाओं ने हाजरा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. संदेशखाली हिंसा के मामले में यह पहली और बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है.

Shibu Hazra Arrested: यौन उत्पीड़न के आरोपी TMC नेता शिबू हाजरा गिरफ्तार, संदेशखाली हिंसा मामले में पुलिस ने लिया  एक्शन

पश्चिम बंगाल: 24 उत्तरी परगना जिले के संदेशखाली हिंसा में शामिल TMC नेता शिबू हाजरा (Shibu Hazra Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिलाओं ने हाजरा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. संदेशखाली हिंसा के मामले में यह पहली और बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है.

शिबू हाजरा को संदेशखाली हिंसा के मास्टरमाइंट शाहजहां शेख का करीबी माना जाता है. शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उतरी महिलाओं को जब शिबू हाजरा और उनके समर्थकों ने धमकाया था तो महिलाओं ने उसके अवैध पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी थी. पुलिस ने संदेशखाली हिंसा के मामले दर्ज की गई FIR में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़े जाने के बाद शिबू हाजरा को अरेस्ट किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).