देश

Maharashtra: कोई भी गैरकानूनी लाउडस्पीकर नहीं चल रहा है, माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है: संजय राउत

लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति है, महाराष्ट्र में कोई भी गैरक़ानूनी लाउडस्पीकर नहीं चल रहा है.

Maharashtra: कोई भी गैरकानूनी लाउडस्पीकर नहीं चल रहा है, माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत (Photo Credits ANI)

Maharashtra Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा "महाराष्ट्र में शांति है, महाराष्ट्र में कोई भी गैरक़ानूनी लाउडस्पीकर नहीं चल रहा है. आप माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. पूरे देश में लाउडस्पीकर का क़ानून बना है, उसका महाराष्ट्र में पालन हो रहा है:."

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को लोगों से अनुरोध किया अगर बुधवार को कहीं भी लाउडस्पीकर पर जोर से अजान सुनें तो लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएं. ठाकरे ने एक खुले पत्र में लोगों से कहा कि अगर वे ‘अजान’ की आवाज से परेशान हों तो 100 नंबर डायल करके पुलिस में शिकायत करें. मनसे नेता ने कहा, ‘‘रोज शिकायत होनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि कल, यानी 4 मई को जहां-जहां लाउडस्पीकर पर अजान दी जाती है, वहां आप लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएं और लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है यह उन्हें भी समझने दें.’’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).