देश

India Developed Herd Immunity: भारत में कोरोना होगा फेल! यहां लोगों में बन चुकी है हर्ड इम्युनिटी, जानें AIIMS के डॉक्टर की राय

भारत कई कारकों के कारण चीन की तुलना में महामारी से लड़ने में बेहतर स्थिति में है, उनमें से एक "हाइब्रिड इम्युनिटी" है, जो टीकाकरण और प्राकृतिक प्रतिरक्षा का मिश्रण है.

India Developed Herd Immunity: भारत में कोरोना होगा फेल! यहां लोगों में बन चुकी है हर्ड इम्युनिटी, जानें AIIMS के डॉक्टर की राय
COVID-19 | Representative Image (Photo: PTI)

India Developed Herd Immunity: चीन में कोरोना वायरस की नई लहर से मचे हाहाकार के बीच भारत के लिए भी चिंता की खबर सामने आई है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगले 40 दिन भारत के लिए काफी गंभीर हो सकते हैं, हालांकि AIIMS के डॉक्टर अनूप कुमार ने बताया कि "कोविड को लेकर WHO और भारत सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है और इसको लेकर मॉक ड्रिल भी हुई है, लेकिन अब जनता सरकार का सहयोग करे. एक अच्छा संकेत है कि भारत में हर्ड इम्युनीटि बन चुकी है."

देश में अधिकतर लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, जिससे उनमें हर्ड इम्युनिटी बन चुकी है, जो नए वेरिएंट से लड़ने में प्रभावी है. भारत कई कारकों के कारण चीन की तुलना में महामारी से लड़ने में बेहतर स्थिति में है, उनमें से एक "हाइब्रिड इम्युनिटी" है, जो टीकाकरण और प्राकृतिक प्रतिरक्षा का मिश्रण है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि चीन में आई कोविड लहर का कारण ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीएफ.7 है. यह सब वैरिएंट काफी तेजी के साथ संक्रमण फैलाता है और एक समय पर 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).