देश

Manish Kashyap Surrendered: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फेक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

तमिलनाडु में बिहारी लोगों पर हमले की कथित भ्रामक खबरें और वीडियो पोस्ट करने के आरोपों से घिरे यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया

Manish Kashyap Surrendered: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फेक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप
Manish Kashyap Surrendered

Manish Kashyap Surrendered: तमिलनाडु में बिहारी लोगों पर हमले की कथित भ्रामक खबरें और वीडियो पोस्ट करने के आरोपों से घिरे यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर EOU की टीम लगातार दबिश बनाते हुए उसे खोज रही थीं. इस संबंध में EOU के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश और कुर्की शुरू होते ही मनीष ने सरे़डर कर दिया.  मनीष कश्यप के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

वहीं बिहार पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फ़ैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं EOU के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).