News

Swing Ride Malfunctions: ओडिशा में बाली यात्रा के मेले में हादसा टला! हवा में फंसे झूले से 8 लोग सुरक्षित निकाले गए

ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) में चल रहे बाली जात्रा मेले में बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक झूले में आई तकनीकी खराबी से आठ लोग हवा में फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला अचानक रुक गया और एक महिला व दो बच्चों समेत सभी यात्री करीब 30 फीट ऊंचाई पर लगभग दो घंटे तक झूलते रहे. यह घटना रात करीब 11 बजे की है...

Swing Ride Malfunctions: ओडिशा में बाली यात्रा के मेले में हादसा टला! हवा में फंसे झूले से 8 लोग सुरक्षित निकाले गए
हवा में बंद हुए झूले से 8 लोगों को बचाया गया (Photo: X|@sirajnoorani)

ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) में चल रहे बाली जात्रा मेले में बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक झूले में आई तकनीकी खराबी से आठ लोग हवा में फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला अचानक रुक गया और एक महिला व दो बच्चों समेत सभी यात्री करीब 30 फीट ऊंचाई पर लगभग दो घंटे तक झूलते रहे. यह घटना रात करीब 11 बजे की है. झूले के रुकते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से सभी आठ लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया. कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव सहित वरिष्ठ अधिकारी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे. हादसे के बाद सभी को एहतियातन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के दौरान मेले में मौजूद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई. यह भी पढ़ें: Buldhana Road Accident: बाइक पर घर लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, बुलढाना जिले में हुआ भीषण हादसा

ओडिशा में बाली यात्रा के मेले में हवा में फंसे झूले से 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2025 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).