Sanatana Dharma Row: उदयनिधि के बाद अब DMK नेता ए राजा का विवादित बयान, सनातन धर्म की तुलना HIV से की- VIDEO
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिया बयान अभी बवाल अभी शांत ही नहीं हुआ था. अब डीएमके सांसद ए राजा ने ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है. डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की है
Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु के सीएम एम.के स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिया बयान अभी बवाल अभी शांत ही नहीं हुआ था. अब डीएमके सांसद ए राजा ने ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है. डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की है. ए राजा ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उदयनिधि ने जो भी बोला है, वो काफी कम है. उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू कहा है, लेकिन ये ऐसी बीमारी नहीं हैं जिन्हें समाज में घिनौना कहा जाता है. अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो आप एचआईवी को देखिए, समाज के लिए सनातन ऐसा ही काम करता है.
ए राजा अपने विवादित बयान को लेकर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, अगर प्रधानमंत्री बैठक बुलाएं और मुझे अनुमति दें तो मैं सभी कैबिनेट मंत्रियों को जवाब देने के लिए तैयार हूं. मैं समझाऊंगा कि 'सनातन धर्म' कौन सा है, उसके बाद आप निर्णय करें.
Video:
विडियो:
#WATCH | Chennai: DMK's A Raja says, "I am prepared to give answers for all cabinet ministers if the Prime Minister convenes the meeting and let them permit me. I will explain which one is 'Sanatana Dharma' thereafter you decide..." pic.twitter.com/N30R2VPbWl
— ANI (@ANI) September 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

