Rupee vs Dollar: रुपया फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की कीमत पहली बार 81 रुपये के पार
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट जारी है. शुक्रवार को गिरावट के साथ इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 81 रुपये से ज्यादा पहुंच गई. रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रूपया एक बार फिर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.
डॉलर (Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपये (Rupee) में गिरावट जारी है. शुक्रवार को गिरावट के साथ इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 81 रुपये से ज्यादा पहुंच गई. रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रूपया एक बार फिर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. गुरुवार को सबसे कमजोर स्तर पर बंद होने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये 41 पैसे टूटा. इससे डॉलर की कीमत 81.20 रुपये हो गई.
गुरुवार को रुपये की हालत देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ सकती है.गुरुवार को रुपया 90 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 80.86 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ.
Rupee hits fresh record low, opens 25 paisa lower at 81.09/$ vs yesterday's close of 80.86/$. pic.twitter.com/EJtVZVABGA
— ANI (@ANI) September 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

