Pm Modi on Ram Lalla Surya Tilak: पीएम मोदी ने देखा भगवान राम के सूर्याभिषेक, बोले- भारत को अपनी दिव्य ऊर्जा से प्रकाशित करेगा 'रामलला का सूर्य तिलक'
रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या में भगवान श्री रामलला का सूर्य तिलक हुआ. इस अप्रतिम क्षण के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने.
Pm Modi on Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या में भगवान श्री रामलला का सूर्य तिलक हुआ. इस अप्रतिम क्षण के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने. उन्होंने सोशल साइट X पर बताया कि वह आज चुनावी प्रचार के लिए असम के नलबाड़ी में हैं. यहां सभा खत्म होने के बाद पीएम ने रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत दृश्य देखा. उन्होंने लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है. ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा.
पीएम मोदी ने देखा रामलला का सूर्याभिषेक
नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा। pic.twitter.com/QS3OZ2Bag6
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

