Delhi Rain: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिखा बारिश का कहर, निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से 3 मजदूर हुए लापता (Watch Video)
दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भारी बारिश में अपना कहर बरपाया है. यहां निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं. एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है.
Delhi Rain: दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भारी बारिश में अपना कहर बरपाया है. यहां निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं. एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है. मजदूर साइट के पास अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे थे. भारी बारिश के कारण झोपड़ियां गड्ढे में गिर गईं. 16वीं बटालियन एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुणाल ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में पानी घुस गया है. इसमें कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. हमारा बचाव अभियान जारी है.
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिखा बारिश का कहर
#WATCH | Delhi: Inspector Kunal, 16th Battalion NDRF says, "We received information that an under-construction building has collapsed and water has entered its basement and people are feared trapped. Our rescue operation is underway." https://t.co/25knHRR3oI pic.twitter.com/z43HKqi6H1
— ANI (@ANI) June 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

