देश

बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात...स्कूल 3 सितंबर तक बंद; पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने की घोषणा

जाब में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है.

बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात...स्कूल 3 सितंबर तक बंद; पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने की घोषणा
(Photo Credits : Twitter)

Punjab School Holiday: पंजाब में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. भारी बारिश (Punjab Rain Alert) और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार (Punjab Govt) ने एक बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां (School Holiday News) अब 3 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई हैं. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

पंजाब में बाढ़ (Punjab Flood) के कारण कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ऐसे में सरकार चाहती है कि बच्चे और उनके परिवार सुरक्षित घरों में रहें. यह फैसला पंजाब भर के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा.

ये भी पढें: Delhi Politics: दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता से बेदखल होंगे अरविंद केजरीवाल; वीरेंद्र सचदेवा

बाढ़ के कारण 3 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).