देश

Firing in Bathinda Military Station: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार लोगों की मौत, इलाके को सील किया गया

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह तड़के करीब 4:35 बजे फायरिंग हुई है. जिसमें चार लोगों की मौत हुई है. फायरिंग के बाद पूरे इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है.

Firing in Bathinda Military Station: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार लोगों की मौत, इलाके को सील किया गया
Representative Image (Photo: Pixabay)

Firing in Bathinda Military Station: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से बड़ी खबर है. मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह तड़के करीब 4:35 बजे फायरिंग हुई है. जिसके बाद मिलिट्री स्टेशन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई. अब तक कि जो खबर है. उसके अनुसार फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई है. फिलहाल फायरिंग अब रूक गई है और स्टेशन पर इस वक्त क्विक रिएक्श टीम तैनात कर दिए गए है. वहीं फायरिंग की घटना के बाद  मिलिट्री स्टेशन के साथ ही पूरे इलाके को घेराबंदी कर इलाको को सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा है. ये पुराना और काफी बड़ा मिलिट्री स्टेशन है. पहले तो ये शहर से कुछ दूर था, लेकिन शहर में विस्तार के साथ अब मिलिट्री स्टेशन रिहायशी इलाके के नजदीक आ गया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).