Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा के लिए यूपी, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए मतदान शुरू, लखनऊ में सीएम योगी और अखिलेश ने डाला वोट- VIDEO
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. लखनऊ में यूपी के सीएम योगी और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला
Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. मतदान केंद्र नेता पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं. लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं एसपी प्रमुख अखिलेश यादव भी लखनऊ में मतदान के लिए पहुंचे. उन्होंने भी अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद दोनों नेताओं ने जीत को लेकर विक्ट्री दिखाई है. तीन राज्यों में यूपी की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं. तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है. खासकर उत्तर प्रदेश में स वोटिंग का संशय बना हुआ है.
सुबह 9 बजे शुरू है वोटिंग:
तीनों राज्यों के लिए मतदान सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुआ. जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं. इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. जबकि तीन राज्यों के लिए मतदान हो रहा है.
लखनऊ में सीएम योगी ने डाला वोट:
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath leaves from the polling station in Lucknow after casting his vote for the Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/Aa4O6M1Ivu
— ANI (@ANI) February 27, 2024
अखिलेश यादव ने डाला वोट:
#WATCH | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav leaves from the polling station in Lucknow after casting his vote for the Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/z8Dz2fdpZx
— ANI (@ANI) February 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

