देश

UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे चाचा-भतीजा, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने मिलाया हाथ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं. चाचा-भतीजा ने साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे चाचा-भतीजा, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने मिलाया हाथ
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव (Photo Credits: Twitter)

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं. इसके साथ ही  चाचा-भतीजे के गठबंधन पर मुहर लग गई है. इस मुलाकात के बाद चाचा-भतीजा ने साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. दोनों के बीच मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही सीट बंटवारे की खबरें भी सामने आने लगी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).