कांग्रेस के कद्दावर नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने ज्वाइन की TMC, क्या ममता बनर्जी यूपी चुनाव में चलेंगी बड़ा दांव?
कांग्रेस के कद्दावर नेता ललितेश पति त्रिपाठी टीएमसी में शामिल हो गए है. उनके साथ ही यूपी कांग्रेस के नेता राजेश पति त्रिपाठी भी टीएमसी में आ गए है. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे.
कांग्रेस के कद्दावर नेता ललितेश पति त्रिपाठी टीएमसी में शामिल हो गए है. उनके साथ ही यूपी कांग्रेस के नेता राजेश पति त्रिपाठी भी टीएमसी में आ गए है. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. बीते महीने ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी को अलविदा कह दिया था. एक वीडियो जारी कर पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा था, ‘‘जो कार्यकर्ता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े थे, उनकी भावनाओं के चलते यह निर्णय मुझे लेना पड़ा. मैंने कांग्रेस के सारे पदों और प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी जिस वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा. त्रिपाठी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने कई प्रमुख जिम्मेदारियां दीं. उनका हमेशा आभारी रहूंगा.’’ वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं.
Siliguri: UP Congress leaders Rajesh Pati Tripathi and Lalitesh Pati Tripathi join TMC in the presence of West Bengal CM Mamata Banerjee and party leader Abhishek Banerjee. pic.twitter.com/bcibkgwWlh
— ANI (@ANI) October 25, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

