UP Election 2022: सपा को झटका! मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव कल बीजेपी में होंगी शामिल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल होने वाली हैं. इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा ने लखनऊ कैंट सीट से 2017 का चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी.
खबर है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल होने वाली हैं. इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा ने लखनऊ कैंट सीट से 2017 का चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी. पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि अपर्णा बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का दावा किया था कि ऐसा तभी हो सकता है जब समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दें. हालांकि उनके चाचा शिवपाल यादव पहले ही उन्हें परिवार और पार्टी में रहने और काम करने की सलाह दे चुके हैं.
मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव कल (बुधवार) सुबह 10 बजे, योगी जी की मौजूदगी में भाजपा Join करने जा रही हैं।।
— Arun Yadav (@beingarun28) January 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

