Sanatan Dharma Remark Video: सनातन धर्म को खत्म करेगी DMK, उदयनिधि स्टालिन के फिर बिगड़े बोल
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि 'DMK का गठन सनातन धर्म को खत्म करने के लिए किया गया है और हम ऐसा होने तक नहीं रुकेंगे.'
Sanatan Dharma Remark Row: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार (18 सितंबर) को फिर से सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया. स्टालिन तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर पलटवार कर रहे थे. राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में जाति आधारित भेदभाव बहुत है. सनातन को खत्म करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां जन्म के आधार पर सब बराबर हैं.
जिसके जवाब में स्टालिन ने कहा, 'जातिगत भेदभाव के कारण वह सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं. सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा. हम भी जातिगत आधार पर भेदभाव खत्म करने की बात करते हैं. राज्यपाल भी वही कह रहे हैं. हमारा मानना है कि जन्म के आधार पर जाति खत्म होनी चाहिए. जहां भी जाति के आधार पर भेदभाव होता है मैं उस भेदभाव को खत्म करना चाहता हूं.'
स्टालिन ने कहा कि 'DMK का गठन सनातन धर्म को खत्म करने के लिए किया गया है और हम ऐसा होने तक नहीं रुकेंगे.'
Even after Tamil Nadu CM's instructions, Udhayanithi Stalin again targets Sanatan Dharma; Says
"DMK is formed to eradicate Santana Dharma and we will not stop till its done" pic.twitter.com/2nQW0pC9a0
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

