देश

Maharashtra को मोदी ने नहीं बल्कि शिवाजी महाराज ने आकार दिया, मीडिया के हाथ में कलम की जगह कमल: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि "महाराष्ट्र को मोदी जी ने नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने आकार दिया है. लोकतंत्र के 3 स्तंभ ध्वस्त हो गए हैं. मीडिया के हाथ में कलम की जगह कमल है."

Maharashtra को मोदी ने नहीं बल्कि शिवाजी महाराज ने आकार दिया, मीडिया के हाथ में कलम की जगह कमल: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे (Photo Credits PTI)

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र को मोदी जी ने नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने आकार दिया है. लोकतंत्र के 3 स्तंभ ध्वस्त हो गए हैं. मीडिया के हाथ में कलम की जगह कमल है. केवल न्यायपालिका और सर्वोच्च न्यायालय ही उम्मीद बची है. न्यायपालिका नहीं होने देगी न्याय का पतन"

उन्होंने कहा "जब बीजेपी ने रथ यात्रा शुरू की तो हमने उनका समर्थन किया. उनके पास केवल 2 सांसद थे. आडवाणी उनका चेहरा थे, लेकिन जब सरकार बनानी थी और उन्हें जयललिता और अन्य लोगों से समर्थन चाहिए था, अन्य दलों ने धर्मनिरपेक्षता के लिए आडवाणी के चेहरे का विरोध किया और अटल जी पीएम बन गए. तो हिंदू धर्म किसने छोड़ा, शिवसेना या बीजेपी?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).