AICC Meeting: '22 अगस्त को पूरे देश में होगा बड़ा आंदोलन होगा', हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार को घेरेगी कांग्रेस- VIDEO
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की आज एक अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी के महासचिव, प्रभारी और पीसीसी अध्यक्ष शामिल हुए.
AICC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की आज एक अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी के महासचिव, प्रभारी और पीसीसी अध्यक्ष शामिल हुए. इसकी जानकारी देते हुए एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने आज देश में इस वक्त हो रहे सबसे बड़े घोटालों में से एक हिंडनबर्ग खुलासे, अडानी और SEBI से जुड़े घोटाले के बारे में चर्चा की. हमने सर्वसम्मति से दो चीजों की मांग करते हुए इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है. एक तो अडानी मेगा घोटाले पर जेपीसी जांच, जिसमें प्रधानमंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और दूसरा वित्तीय बाजार विनियमन के साथ अब गंभीर समझौता किया गया है. 22 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन होगा. हम SEBI अध्यक्ष को उस पद से हटाने की मांग करते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे.
22 अगस्त को पूरे देश में होगा बड़ा आंदोलन होगा: केसी वेणुगोपाल
#WATCH दिल्ली: एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "22 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आंदोलन होगा। हम SEBI अध्यक्ष को उस पद से हटाने की मांग करते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे...
उन्होंने कहा, " आज हमने… pic.twitter.com/ru1F7u1kTb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

