Maharashtra Budget: महाराष्ट्र की महिलाओं को शिंदे सरकार का बड़ा तोहफा, लागू की 'CM माझी लाडकी बहिन' और 'पिंक ई-रिक्शा' योजना- VIDEO
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज महाराष्ट्र का बजट पेश किया. इसमें कई अहम घोषणाएं की गईं. इस बजट में 'CM माझी लाडकी बहिन' योजना का ऐलान किया गया है.
Maharashtra Budget: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज महाराष्ट्र का बजट पेश किया. इसमें कई अहम घोषणाएं की गईं. इस बजट में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना का ऐलान किया गया है. इसके जरिए 21-60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह योजना जुलाई से लागू हो जाएगी. इसका बजट 46,000 करोड़ रुपये रखा गया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए 'पिंक ई-रिक्शा' योजना की भी घोषणा की गई है. इस योजना के तहत 17 शहरों की 10 हजार महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए 80 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही शुभमंगल सामूहिक पंजीकरण विवाह योजना की रकम भी बढ़ा दी गई है. अब लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की घोषणा
♦️मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेची घोषणा.
♦️दरवर्षी ४६ हजार कोटी रुपयांची तरतूद.
♦️जुलै २०२४ पासून सुरु होणाऱ्या या योजनेत महिलांना प्रतिमाह १५०० रुपये मिळणार. @AjitPawarSpeaks#MonsoonSession2024 #Budget #MaharashtraBudget pic.twitter.com/LOzGgYsdf6
— DD Sahyadri News | सह्याद्री बातम्या (@ddsahyadrinews) June 28, 2024
वित्त मंत्री अजीत पवार ने 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

