Poonch Terrorist Attack: पुंछ हमले को संजय राउत ने बताया 'रिपीट ऑफ पुलवामा', BJP से पूछा- क्या 2024 में इसी मुद्दे पर वोट मांगना चाहते हैं?
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले पर शुक्रवार को कहा कि सरकार सो रही है. क्या आप (भाजपा) फिर से हमारे जवानों के बलिदान पर राजनीति करना चाहते हैं? क्या आप 2024 में पुलवामा मुद्दे पर फिर से वोट मांगना चाहते हैं? अगर हमने पुंछ घटना के बारे में सवाल पूछा तो वे हमें दिल्ली या देश से बाहर निकाल देंगे.
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले पर शुक्रवार को कहा कि ये बहुत ही गंभीर विषय है. यहां संसद में लोग घुसकर हमला करते हैं, उन्हें (भाजपा) उसकी खबर नहीं है. वहीं कश्मीर में आतंकी घुसकर हमारे जवानों पर हमला करते हैं, उन्हें उसकी भी खबर नहीं है. कल का हमला पुलवामा हमले की पुनरावृत्ति है. वे (भाजपा) 370 हटाने का जश्न मना रहे हैं. जवानों की रक्षा कौन करेगा? संजय राउत ने कहा कि सरकार सो रही है. क्या आप (भाजपा) फिर से हमारे जवानों के बलिदान पर राजनीति करना चाहते हैं? क्या आप 2024 में पुलवामा मुद्दे पर फिर से वोट मांगना चाहते हैं? अगर हमने पुंछ घटना के बारे में सवाल पूछा तो वे हमें दिल्ली या देश से बाहर निकाल देंगे.
देखें वीडियो-
#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "Yesterday's terrorist attack in Poonch is a repeat of the Pulwama attack. The govt is sleeping. Do you(BJP) again want to do politics on the sacrifice by our jawans? Do you want to seek votes again on the Pulwama issue in 2024?. If… pic.twitter.com/Ho4jaUKIru
— ANI (@ANI) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

