देश

Russia Praised India: भारत ने पहली बार ग्लोबल साउथ की स्थिति मजबूत की, G20 की अध्यक्षता पर बोला रूस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा 'यह शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर रहा है... मैं भारतीय अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख करना चाहूंगा जिसने इतिहास में पहली बार वास्तव में ग्लोबल साउथ से जी 20 देशों को एकजुट किया है..'

Russia Praised India: भारत ने पहली बार ग्लोबल साउथ की स्थिति मजबूत की, G20 की अध्यक्षता पर बोला रूस

G20 summit in India: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि जी20 शानदार रहा. उन्होंने कहा, अभी एक लंबा सफर तय करना है लेकिन यह शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर रहा है... मैं भारतीय अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख करना चाहूंगा जिसने इतिहास में पहली बार वास्तव में ग्लोबल साउथ से जी 20 देशों को एकजुट किया है..'

"आज के सत्र का समापन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन बुलाएंगे. यह हमारे लिए उन समझौतों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का एक और अवसर होगा जिन पर हम आज पहुंचे हैं"

उन्होंने कहा कि वैश्विक मामलों में भारत के लीडरशिप में ग्लोबल साउथ को एक बड़ा अवसर मिला. ग्लोबल साउथ का जीडीपी G7 से अधिक है. यह सम्मेलन वैश्विक संस्थाओं में सुधार करेगा. जैसे आईएमएफ़ जिसमें अमेरिका आर्टिफिशियल वीटो करता रहता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम का एजेंडा हुआ फेल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).