Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर कसा तंज, कहा- दुनिया के इतिहास में पहला CM होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर हैं. उन्होंने एक रैली के दौरान सीएम चन्नी पर तंज सका. केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहला सीएम होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है
Punjab Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब क दौरे पर हैं. उन्होंने गुरूवार को एक रैली के दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर तंज सकते हुए कहा कि मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं. मेरे ड्राइंग रूम, बरांदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं. वहीं आगे केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहला सीएम होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है. बता दें कि अगले साल पंजाब में चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में आम आमदी पार्टी दिल्ली के बाद पंजाब में अपना जीत फतह करना चाहती हैं.
दुनिया के इतिहास में पहला CM होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है: पंजाब में अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

