PM Modi In Telangana: हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं गए केसीआर
आमतौर पर प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री ही पीएम का वेलकम करते हैं, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 5 महीने में तीसरी बार उनसे मिलने से पीछे हट गए.
PM Modi In Telangana: पीएम नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि "भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद के गतिशील शहर में उतरे. इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे."
आमतौर पर प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री ही पीएम का वेलकम करते हैं, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 5 महीने में तीसरी बार उनसे मिलने से पीछे हट गए.
दो दिवसीय बैठक 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकारिणी के दूसरे दिन समापन भाषण देंगे, उसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसे दक्षिण भारत में बीजेपी के सबसे बड़े जुटान के तौर पर देखा जा रहा है. अब से 18 साल पहले 2004 में बीजेपी ने आखिरी बार हैदरबाद (Hyderabad) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी.
Landed in the dynamic city of Hyderabad to take part in the @BJP4India National Executive Meeting. During this meeting we will discuss a wide range of issues aimed at further strengthening the Party. pic.twitter.com/fu0z0Xrt5Z
— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

