PM Modi Donated 2000 Rs: पीएम मोदी ने भाजपा को दिया 2000 रुपये का चंदा, लोगों से भी की डोनेशन करने की अपील
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंदा अभियान शुरु कर दिया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी (बीजेपी) को चंदा नमो ऐप के जरीए 2000 रुपये का डोनेशन दिया है.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंदा अभियान शुरु कर दिया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी (बीजेपी) को चंदा नमो ऐप के जरीए 2000 रुपये का डोनेशन दिया है. बीजेपी ने आज से एक नई कैंपेन की शुरूआत की है. इसका नाम है #DonationForNationBuilding.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने आज सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बीजेपी के लिये डोनेट किया. उन्होंने अपने डोनेशन की रसीद को अपने अकाउंट पर साझा किया और लोगों से भी अपील की कि इस मुहिम में लोग आगे आएं और उनका साथ दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की गुजारिश की है.
I am happy to contribute to @BJP4India and strengthen our efforts to build a Viksit Bharat.
I also urge everyone to be a part of #DonationForNationBuilding through the NaMoApp! https://t.co/hIoP3guBcL pic.twitter.com/Yz36LOutLU
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2024
पीएम ने अपने पोस्ट में नमो ऐप का लिंक शेयर किया है. इस लिंक पर जाकर आप बीजेपी को चंदा दे सकते हैं. जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, वैसे ही एक पेज खुलकर आएगा. आपको उस फोर्म में अपनी तमाम जानकारी भरनी है. इसके बाद अपने योगदान की राशी भरनी है और फिर एक्सेप्ट पर क्लिक कर देना है. आपको बता दें, पीएम के अलावा भी कई और बीजेपी नेताओं ने पार्टी के इस कैंपेन में अपना योगदान दिया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

