देश

Mumbai: थाने में चाय पीती नजर आईं नवनीत राणा! दुर्व्यवहार के आरोप गलत? पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया VIDEO

मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है, जिसको खार पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में नवनीत राणा, पति रवि राणा चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं.

Mumbai: थाने में चाय पीती नजर आईं नवनीत राणा! दुर्व्यवहार के आरोप गलत? पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया VIDEO
नवनीत राणा और रवि राणा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र पुलिस पर जो गंभीर आरोप लगाए थे. नवनीत राणा ने कहा था कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें पीने के लिए पानी तक नहीं दिया जा रहा है.  मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने इन आरोपों पर पलटवार किया है. मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है, जिसको खार पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में नवनीत राणा, पति रवि राणा चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं.

इससे पहले MHA ने महाराष्ट्र सरकार से स्वतंत्र लोकसभा सांसद नवनीत राणा की गिरफ़्तारी और खार थाने में अमानवीय व्यवहार के आरोपों के बारे में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी.  आपको बता दें कि आज मुंबई की सेशन कोर्ट में सांसद नवनीत और विधायक रवि राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन राणा दंपत्ती को कोर्ट से राहत नहीं मिली. जमानत पर अब अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया था. उससे भड़के शिवसैनिकों ने उनके घर को घेर लिया. पुलिस ने उन पर देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया. अब अदालत ने नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 6 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. राजनीति में आने से पहले नवनीत राणा एक्ट्रेस थीं. उन्होंने मॉडलिंग से लेकर फिल्मी पर्दे तक पर अपना जलवा दिखाया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).