PM Modi Rally Video: झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहें, शहडोल में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
शहडोल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है.'
मध्य प्रदेश के शहडोल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है और जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है वे आपके पास गारंटी वाली नई-नई स्कीम लेकर आ रहे हैं. कांग्रेस जैसे दलों की गारंटी का मतलब नियत में 'खोट और गरीब पर चोट'
#WATCH आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है और जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है वे आपके पास गारंटी वाली नई-नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। कांग्रेस जैसे दलों की गारंटी का मतलब नियत में 'खोट और गरीब पर चोट': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/uikyM06PHd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2023
पीएम मोदी ने आगे कहा- 'उनकी(कांग्रेस) गारंटी का मतलब है कुछ न कुछ गड़बड़ है. आज वे एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं. वे हमेशा पानी पीकर एक दूसरे को कोसते रहे हैं यानि विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है. ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आईं हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वे ज़मानत पर बाहर घूम रहे हैं. घोटालों के आरोप में सज़ा काटने वाले एक मंच पर दिख रहे हैं. वे देशविरोधी तत्वों के साथ बैठक कर रहे हैं.
#WATCH उनकी(कांग्रेस) गारंटी का मतलब है कुछ न कुछ गड़बड़ है। आज वे एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वे हमेशा पानी पीकर एक दूसरे को कोसते रहे हैं यानि विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। ये परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के… pic.twitter.com/8MNibfuiL1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

