MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय का नामांकन होगा रद्द? रेप केस छिपाने का आरोप, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
बीजेपी के महाचिव कैलाश विजयवर्गीय पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव नामांकन में दो आपराधिक मामलो को छुपाया है. पहला मामला पश्चिम बंगाल में लगे रेप केस का है और दूसरा छत्तीसगढ़ केस में फरारी का मामला है.
बीजेपी के महाचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चा में है. कांग्रेस ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव नामांकन में दो आपराधिक मामलो को छुपाया है. पहला मामला पश्चिम बंगाल में लगे रेप केस का है और दूसरा छत्तीसगढ़ केस में फरारी का मामला है.
पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय पर एक महिला ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को फिर से आदेश पर विचार करने के निर्देश दे दिए. यानि मामला अभी भी लंबित है.
इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला के प्रस्तावक दीपू यादव, वकील रविंद्र सिंह छाबड़ा ने बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग से फरार मामले में भी आपत्ति दर्ज करवाई है.
कांग्रेस ने की नामांकन फॉर्म निरस्त करने की मांग
कैलाश विजयवर्गीय का नामांकन रद्द कराने पहुंची कांग्रेस
◆ पश्चिम बंगाल में लगे रेप केस और छत्तीसगढ़ केस में फरारी के मामले में घिरे
◆ कांग्रेस ने की नामांकन फॉर्म निरस्त करने की मांग #KailashVijayvargiya #Elections2023 pic.twitter.com/hwDSOkjJuB
— News24 (@news24tvchannel) November 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

