Meghalaya-Nagaland Elections 2023: मेघालय और नागालैंड में वोटिंग जारी, बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार
देश के पूर्वी राज्यों नागालैंड और मेघालय में आज विधानसभा के लिए मतदान डाले जा रहे हैं. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगी.
Nagaland-Meghalaya Election 2023: देश के पूर्वी राज्यों नागालैंड और मेघालय में आज विधानसभा के लिए मतदान डाले जा रहे हैं. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगी. नागालैंड में 60 सीटों की विधानसभा में से 59 निवार्चन-क्षेत्रों के लिए 13 लाख से अधिक मतदाता 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. भारतीय जनता पार्टी पहले ही एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है. मेघालय में 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तीन हजार 419 मतदान केंद्रों पर सुचारु मतदान के लिए मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Nagaland-Meghalaya Elections 2023: नागालैंड और मेघालय में विधानसभा का चुनाव प्रचार थमा, सोमवार को वोटिंग
मेघालय चुनाव में BJP और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. वहींतृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस बार BJP, कांग्रेस, NPP और तृणमूल कांग्रेस समेत 13 राजनीतिक दलों के कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें 36 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.
#WATCH | Voting underway across 59 constituencies in Assembly elections in Meghalaya
Visuals from Tura, Garo Hills pic.twitter.com/s70YbkZcSS
— ANI (@ANI) February 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

