VIDEO: लालू यादव के छुए पैर, राबड़ी के लिए लाईं साड़ी... मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी- एक साथ लड़ेगा विपक्ष
पटना में ममता बनर्जी ने लालू यादव से मुलाकात कीं. इस दौरान ममता ने लालू यादव के पैर छुए और उनका आर्शिवाद लिया. वहीं राबड़ी यादव को भेंट के तौर उन्होंने पर साड़ी दी.
विपक्षी बैठक (Opposition Parties Meeting) में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पटना पहुंच चुकी हैं. पटना में उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) से मुलाकात कीं. इस दौरान ममता ने लालू यादव के पैर छुए और उनका आर्शिवाद लिया. वहीं राबड़ी यादव को भेंट के तौर उन्होंने पर साड़ी दी.
इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा "मुझे बिहार में आकर बहुत अच्छा लगता है, हम लालू यादव की बहुत इज्जत करते हैं उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्हें देखकर और बातकर के लगा कि आज भी वो बीजेपी (BJP) के खिलाफ लड़ सकते हैं. बिहार के मधुबनी, नालंदा और यहां के मिठाई को हम बहुत मिठाई पसंद करते हैं.
उन्होंने कहा 'लालू यादव देश में एक बहुत सीनियर नेता हैं. उन्हें बहुत दिनों तक जेल में रखा गया था. इस दौरान वो अस्पताल में रहे और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रही. मोदी सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एक साथ लड़ेगा.
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee today met former Bihar CM Lalu Yadav and his family in Patna, ahead of tomorrow's Opposition meeting. pic.twitter.com/YQyHJd59Wl
— ANI (@ANI) June 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

