देश

Maharashtra Politics: उद्धव-राज ठाकरे के बीच मध्यस्थता को लेकर संजय राउत बोले, दोनों भाई-भाई, बस एक फोन की है दूरी

एनसीपी में जारी सियासी खींचतान के बीच अटकलें हैं कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आ सकते हैं. दोनों नेताओं को साथ आने को लेकर संजय राउत का बयान आया है.

Maharashtra Politics: उद्धव-राज ठाकरे के बीच मध्यस्थता को लेकर संजय राउत बोले, दोनों भाई-भाई, बस एक फोन की है दूरी
Sanjay Raut (ANI)

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में जारी सियासी खींचतान के बीच अटकलें हैं कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आ सकते हैं. दोनों नेताओं को साथ आने को लेकर संजय राउत का बयान आया है. राउत ने कहा कि राज ठाकरे से बात करने के लिए मध्यस्थता की जरूरत नहीं है, दोनों भाई-भाई हैं...राज ठाकरे से मेरी दोस्ती है सबको पता है. हमारे राजनीतिक रास्ते अलग हो गए हैं लेकिन हमने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा एक-दूसरे के साथ साझा किया है. हमारा अब भी राज ठाकरे के साथ भावनात्मक लगाव है.

दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अभिजीत पानसे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत से मुलाकात की. इसके बाद से ही सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ सकते हैं. हालंकि मीडिया से बातचीत में पानसे ने कहा कि वह निजी काम के लिए संजय राउत से मिलने आये थे

TWeet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).