Arun Govil From Meerut Seat: रामायण के 'भगवान राम' मेरठ से लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने अरुण गोविल को दिया लोकसभा का टिकट
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाया था, जिसकी वजह से वह जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है.
Arun Govil Candidate From Meerut Lok Sabha Seat: बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. भाजपा ने मेरठ से अरुण गोविल को टिकट दिया है. अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाया था, जिसकी वजह से वह जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है. अरुण गोविल हिन्दुत्व का बड़ा चेहरा है. ऐसे में मेरठ लोकसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है.
कौन हैं अरुण गोविल?
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 में यूपी के मेरठ में हुआ. उनके पिता का नाम चंद्र प्रकाश गोविल है. अरुण गोविल ने शुरुआती पढ़ाई के बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. साल 1975 में अरुण गोविल अपने भाई के साथ बिजनेस शुरू करने की सोची, लेकिन कुछ दिन बाद वह सिनेमा में अभिनय की ओर रुख कर दिया. रामानंद सागर की 'रामायण' के 'राम' का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले अरुण गोविल भी राजनीति की दुनिया में अपने कदम रख चुके हैं.
Ram aka Arun Govil fielded by BJP from Uttar Pradesh's Meerut.
He joined BJP in 2021 during Bengal Lok Sabha elections. pic.twitter.com/VtcuQ4mEud
— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

