लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किया मतदान, देखें वीडियो
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए जयपुर, राजस्थान में अपना वोट डाला. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत राजस्थान की 12 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए जयपुर, राजस्थान में अपना वोट डाला. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत राजस्थान की 12 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 से शाम छह बजे तक चलेगा. चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
पहले चरण में जिन 12 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें- गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में 24 हजार 370 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें 5729 शहरी, 17 हजार 922 ग्रामीण सहित 719 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं.
#WATCH | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma casts his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024, in Jaipur, Rajasthan. pic.twitter.com/kTjB47fk2Y
— ANI (@ANI) April 19, 2024
राजस्थान में पहले चरण में दो केंद्रीय मंत्री, दो सांसद, तीन पूर्व सांसद, राज्य के आधा दर्जन पूर्व मंत्री और तीन पूर्व विधायक सहित 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

