Bandi Sanjay: मोदी सरकार 3.0 में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार तेलंगाना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय, करीमनगर की धरती को दंडवत होकर किया प्रणाम- VIDEO
मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बंदी संजय पहली बार अपने गृह राज्य तेलंगाना लौटे. यहां करीम नगर लौटते समय उन्होंने झुककर करीमनगर की धरती को छुआ और लेटकर नमन किया.
Union Minister of State for Home Affairs Bandi Sanjay: मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बंदी संजय पहली बार अपने गृह राज्य तेलंगाना लौटे. यहां करीम नगर लौटते समय उन्होंने झुककर करीमनगर की धरती को छुआ और लेटकर नमन किया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि बंदी संजय ने तेलंगाना में बीजेपी के नींव को मजबूद करने और उसका विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है. बता दें, बंदी संजय 12 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बीजेपी के चर्चित नेताओं में से एक हैं. वह कट्टर हिंदुत्व विचारों के लिए जाने जाते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने तेलंगाना की करीमनगर सीट से धमाकेदार जीत दर्ज की है.
मंत्री बंदी संजय ने करीमनगर की धरती को दंडवत होकर किया प्रणाम
गृह राज्य मंत्री बंदी संजय अपने गृह ज़िले में पहली बार पहुँचे तो ज़मीन चूमकर नतमस्तक हुए।
बंदी संजय जी ने तेलंगाना में पार्टी खड़ी करने और expand करने में बड़ी भूमिका निभायी है।
आज उनकी मेहनत रंग लायी है। pic.twitter.com/rdO6p6PTmZ
— Baliyan (@Baliyan_x) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

