VIDEO: सड़क किनारे खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा अटैक, हैरान कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो आया सामने
तेलंगाना के करीमनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ते ने एक छोटे लड़के पर हमला कर दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया.
Dog Attack in Telangana: तेलंगाना के करीमनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ते ने एक छोटे लड़के पर हमला कर दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. 58 सेकेंड के इस वीडियो में दो छोटे बच्चे सड़क किनारे खेलते दिख रहे हैं. कुछ ही देर में उनके पास एक काले कलर का आवारा कुत्ता पहुंच जाता है. एक बच्चा तुरंत वहां से भाग जाता है, जबकि दूसरे पर कुत्ता हमला बोल देता है. वह उसके चेहरे पर काटता है. कुत्ते के हमले जारी रहने के कारण लड़का जमीन पर गिर जाता है. मासूम की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते हैं. वह किसी तरह से कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाते हैं. इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है. यह हमला सातवाहन विश्वविद्यालय के पास का बताया जा रहा है.
ये भी पढें: Telangana Viral Video: तेलंगाना में कुत्ते से टकराने पर ऑटो चालक की मौत, सामने आया हादसे का दर्दनाक वीडियो
सड़क किनारे खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा अटैक (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
Another incident of #StrayDogs #horror, a Stray Dog attacked a child in #Karimnagar .#CCTV: A little boy, Harinandan was playing with another child, a #Streetdog was casually walking towards them, suddenly attacked him and leaving him injured, his parents and locals drove the… pic.twitter.com/X3OvmhFEmx
— Surya Reddy (@jsuryareddy) August 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 05:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

