देश

Telangana Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली सूची, 3 सांसदों को भी उतारा मैदान में, यहां देखें पूरी लिस्ट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. बीजेपी ने इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है जबकि 12 महिलाओं को मैदान में उतारा है.

Telangana Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली सूची, 3 सांसदों को भी उतारा मैदान में, यहां देखें पूरी लिस्ट
Photo Credits ANI

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. बीजेपी ने इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है जबकि 12 महिलाओं को मैदान में उतारा है. करीमनगर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार, बोथ से सांसद सोयाम बापू और कोरुतला से सांसद अरविंद धर्मपुरी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसी तरह का प्रयोग कर कई मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में उतार चुकी हैं.

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में 52 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद बाद बीजेपी बाकी अन्य सीटों के लिए जल्द सूची जारी करने वाली है. बताना चाहेंगे कि तेलंगाना 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को की जाएगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).