Aaditya Thackeray Attacks on BJP: वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, फिर आपकी पार्टी तोड़ने की कोशिश करेंगे; आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर तीखा हमला (View Tweet)
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि नए सिरे से याद किए जा रहे एनडीए में भाजपा के संभावित सहयोगियों के लिए एक विनम्र सुझाव है. वे नई सरकार में स्पीकर का पद प्राप्त करें. क्योंकि जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वे वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे.
Aaditya Thackeray Attacks on BJP: लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश आने के बाद मोदी सरकार 3.0 के बनने की शुरुवात हो चुकी है. इसी सिलसिले में आज एनडीए के संसदीय दल की बैठक भी हो रही है. इस बीच इंडिया गठबंधन के नेता लगातार TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और JDU चीफ नीतीश कुमार को सोच-समझकर निर्णय लेने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं. अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि नए सिरे से याद किए जा रहे एनडीए में भाजपा के संभावित सहयोगियों के लिए एक विनम्र सुझाव है. वे नई सरकार में स्पीकर का पद प्राप्त करें. क्योंकि जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वे वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे. आपने पहले ही इसका अनुभव कर लिया होगा. इससे पहले सपा चीफ अखिलेश यादव भी बिना नाम लिए नायडू और नीतीश को इंडिया गठबंधन का साथ देने के लिए कह चुके हैं.
आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर तीखा हमला
A humble suggestion to the possible allies of the bjp in the newly remembered NDA:
Get the post of the Speaker.
Having experienced the tactics of the bjp, the minute they form government with you, they will break the promises and try to break your parties too.
You’ll have…
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

