देश

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने राजस्थान के 1 भी नेता को नहीं दिया टिकट, उठने लगे विरोध के स्वर

राजस्थान के किसी भी नेता को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया है. इसे लेकर विरोध के स्वर भी देखने को मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं.

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने राजस्थान के 1 भी नेता को नहीं दिया टिकट, उठने लगे विरोध के स्वर
सोनिया गांधी व राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

 Rajya Sabha Elections 2022: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. ये तीनों ही नेता राज्य से बाहर के हैं. राजस्थान के किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया गया है. इसे लेकर विरोध के स्वर भी देखने को मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा  "राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस ने तीनों उम्मीदवार राजस्थान से बाहर के तय किए हैं। प्रत्याशी तय करना पार्टी का अधिकार है लेकिन राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को प्रत्याशी नहीं बनाने से राजस्थान के लोगों में गहरी निराशा है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).