देश

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के जालना में कचरे के ढेर से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, जांच में जुटे अधिकारी- VIDEO

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के जालना से चौंका देने वाली खबर आई है. यहां कचरे के ढ़ेर में सैकड़ों वोटर कार्ड फेंका हुआ मिला है. इस मामले में जालना कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी डा. कृष्णनाथ पांचाल ने दावा किया कि कचरे में पाए गए सभी मतदाता पहचान पत्र पुराने हैं.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के जालना में कचरे के ढेर से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, जांच में जुटे अधिकारी- VIDEO
Photo- ANI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के जालना से चौंका देने वाली खबर आई है. यहां कचरे के ढ़ेर में सैकड़ों वोटर कार्ड फेंका हुआ मिला है. इस मामले में जालना कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी डा. कृष्णनाथ पांचाल ने दावा किया कि कचरे में पाए गए सभी मतदाता पहचान पत्र पुराने हैं. उनका कहना है कि इन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां जानबूझकर फेंका है. इसकी जानकारी मिलते ही उप प्रभागीय अधिकारी ने तुरंत उन मतदाता पहचान पत्रों को जब्त कर लिया है. अब इस बात की जांच की जा रही है कि जिन लोगों के वोटर आईडी कार्ड मिले हैं, क्या उन्हें ये कार्ड चुनाव आयोग से जारी हुए थे? जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जालना में कचरे के ढेर से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).