Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबीयत? बुधवार को AIIMS दिल्ली में कराया गया था भर्ती- Video
भारत रत्न और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बीते बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके चलते उन्हें देर रात दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया. उन्हें यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
Lal Krishna Advani: भारत रत्न और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बीते बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके चलते उन्हें देर रात दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया. उन्हें यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं. कल रात परेशानी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जायाा गया. बता दें, लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था. उन्होंने 1998 से 2004 तक देश के गृहमंत्री और 2002 से 2004 तक उपप्रधान मंत्री के रूप में काम किया था.
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबीयत?
#WATCH दिल्ली: भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
(AIIMS के बाहर के दृश्य) pic.twitter.com/TwFDLyjmo4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

