Himachal: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिग्गजों के सामने ली सीएम पद की शपथ, डिप्टी सीएम बनें मुकेश अग्निहोत्री
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. सुक्खू ने रविवार को शिमला के रिज मैदान में सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम का पद संभाला.
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. सुक्खू ने रविवार को शिमला के रिज मैदान में सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहें. शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने प्रतिभा सिंह को गले लगाया.
शपथ ग्रहण से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. प्रतिभा सिंह के मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं. सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं. इसलिए उन्हें शपथ ग्रहण पर आमंत्रित किया गया है.
#WATCH | Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as Himachal Pradesh CM, in presence of Congress President Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra, in Shimla pic.twitter.com/WQDWtKfQyR
— ANI (@ANI) December 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

