Kamla Beniwal Passed Away: राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम कमला बेनीवाल नहीं रही, पीएम मोदी ने जताया शोक
गुजरात की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रह चुकी डॉ. कमला बेनीवाल का निधन हो गया है. उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की. 97 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला बेनीवाल काफी लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं.
गुजरात की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रह चुकी डॉ. कमला बेनीवाल का निधन हो गया है. उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की. 97 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. कमला बेनीवाल काफी लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं. पिछले कई दिनों से उनका जयपुर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बता दे की कमला बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल भी रह चुकी है और सात बार वो विधायक भी रही थी. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के समय वो मंत्री भी रही थी. उनके निधन पर पीएम मोदी ने अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर लिखा है की ,' राजस्थान में उनका राजनीतिक करियर लंबा रहा, जहां उन्होंने बड़ी लगन से लोगों की सेवा की, उन्होंने आगे लिखा की ,' जब वो गुजरात की राज्यपाल थी और वे सीएम थे , तो उनके साथ अनगिनत बार बातचीत हुई थी. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति पीएम ने संवेदनाएं प्रकट की. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election 2024: ‘नकली शिवसेना-नकली राष्ट्रवादी पार्टी का कांग्रेस में विलय होना पक्का है’, महाराष्ट्र के ढिंडोरी में बोले पीएम मोदी (Watch Video)
देखें ट्वीट :
Saddened by the passing away of Dr. Kamla Beniwal Ji. She had a long political career in Rajasthan, where she served the people with diligence. I had countless interactions with her when she was the Governor of Gujarat and I was the Chief Minister. Condolences to her family and… pic.twitter.com/PvOj6rjGIX
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

