BREAKING: शुक्रवार को झारखंड को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन लेंगे शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत
शुक्रवार को चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं 10 दिनों में उनकी पार्टी को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.
>रांची: झारखंड में सरकार बनाने के लिए राजभवन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आमंत्रित किया है. शुक्रवार को चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं 10 दिनों में उनकी पार्टी को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और त्यागपत्र के साथ झारखंड के महागठबंधन ने राज्यपाल के समक्ष 43 विधायकों की सूची पेश की और साथ ही चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया था. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. कथित जमीन घोटाला मामले से संबंधित सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई.
Ranchi: Raj Bhawan has invited the Leader of JMM legislative party, Champai Soren to form the government in Jharkhand.
(Picture Source: Raj Bhawan) pic.twitter.com/HOiFbIFqm3
— ANI (@ANI) February 1, 2024
कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 1 दिन की जुडीशियल कस्टडी में भेज दिया है. शुक्रवार को फिर ईडी की कस्टडी के लिए कोर्ट में सुनवाई होगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

