देश

UP: बीजेपी ने मुझे राष्ट्रपति बनाने की फैलाई थी अफवाह, मैं तो ये सपने में भी नहीं सोच सकती हूं: मायावती

मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधे हुए कहा "चुनाव के दौरान बीजेपी ने साजिश के तहत हमारे लोगों में गलत प्रचार करवाया कि बीएसपी की सरकार नहीं बनने पर हम आपकी बहनजी को देश का राष्ट्रपति बनवा देंगे."

UP: बीजेपी ने मुझे राष्ट्रपति बनाने की फैलाई थी अफवाह, मैं तो ये सपने में भी नहीं सोच सकती हूं: मायावती
बसपा प्रमुख मायावती (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव  (UP Elections 2022) में करारी शिकस्त झेलने के बाद बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने रविवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मीटिंग के बाद मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा  "चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) ने एक सोची-समझी रणनीति व साजिश के तहत अपने आरएसएस (RSS) संगठन के जरिये हमारे लोगों में यह काफी गलत प्रचार करवाया  (Rumors spread by BJP) कि यूपी में बीएसपी की सरकार नहीं बनने पर हम आपकी बहनजी को देश का राष्ट्रपति (President) बनवा देंगे. इसीलिए आपको बीजेपी को सत्ता में आने देना चाहिये, जबकि मेरे लिए देश का राष्ट्रपति बनना तो बहुत दूर की बात है बल्कि इस बारे में मैं सपने तक में भी ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकती हूं, हालांकि इनको यह भी मालूम है कि बहुत पहले ही मान्यवर श्री कांशीराम जी ने इनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था और मैं तो उनके पदचिन्हों पर चलने वाली उनकी मजबूत शिष्या हूं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).