देश

Bihar: लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने खुद के लिए मांगी Y सिक्योरिटी, कहा- नक्सलसियों से है खतरा

तेजप्रताप यादव ने खुद के लिए Y सिक्योरिटी की मांग की है. पत्र में उन्होंने लिखा है "मेरे आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई थी."

Bihar: लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने खुद के लिए मांगी Y सिक्योरिटी, कहा- नक्सलसियों से है खतरा
राजद नेता तेज प्रताप यादव (Photo Credit : Twitter)

बिहार, 14 फरवरी: लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने खुद के लिए Y सिक्योरिटी (Y Security) की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, बिहार, पटना से Y श्रेणी सुरक्षा की मांग करता हूं."

वहीं कि "वर्तमान में मै 2 एम0, स्ट्रैड रोड, पटना में निवानसित हूं. पूर्व में मैं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रह चुका हूं. प्रतिदिन मुझसे हजारों लोग मिलने आते है एवं समय-समय पर मुझे राज्य के नक्सली क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में जनता की समस्या के सम्बन्ध में जाना रहता है. विगत दिनों मेरे आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. अतः सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुझे ४ श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने हेतु आदेश देना चाहेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).